पटना सिटी में संदिग्ध आगलगी से सनसनी, एक ही परिवार के चार लोग झुलसे

पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र स्थित खाटू श्याम मंदिर राजा बाबू की गली में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक घर में अचानक भीषण आग लग गई।

पटना सिटी में संदिग्ध आगलगी से सनसनी, एक ही परिवार के चार लोग झुलसे
Image Slider
Image Slider
Image Slider

पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र स्थित खाटू श्याम मंदिर राजा बाबू की गली में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक घर में अचानक भीषण आग लग गई।

इस हादसे में घर में मौजूद चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीम और DSP डॉ. गौरव कुमार मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

घायलों को तुरंत एनएमसीएच अस्पताल भेजा गया, जहां सभी का इलाज जारी है।

मौके पर पहुंचे डीएसपी डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

घटना के बाद घर के बाहर से पेट्रोल से भरी दो लीटर की बोतल और एक गैलन मिलने से मामला संदिग्ध माना जा रहा है।

आशंका जताई जा रही है कि किसी ने जानबूझकर इस घटना को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस फिलहाल हर पहलू पर जांच कर रही है।

फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि आग लगने के असली कारणों का पता लगाया जा सके। पटना सिटी से अनिल कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।